सोमवार, 4 अक्तूबर 2010

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक विश्वव्यापी सर्वेक्षण किया गया जिसमें एक ही सवाल पूछा गया था कि-‘‘बाकी दुनिया में अन्न की कमी को दूर करने का क्या उपाय है, इसके बारे में कृपया अपनी प्रमाणिक राय दें।’’
यह सर्वेक्षण बुरी तरह से असफल हुआ क्योंकि-अफ्रीका में यह पता नहीं था कि 'अन्न' क्या होता है.
भारत में लोगों को यह पता नहीं था कि 'प्रमाणिकता' क्या होती है.
यूरोप में यह लोग नहीं जानते थे कि 'कमी' क्या होती है.
चीन में यह मालूम नहीं था कि 'राय' क्या होती है।
दक्षिण अमेरिका में यह ज्ञात नहीं था कि 'कृपया' के क्या मायने है
मध्य पूर्व में यह नहीं पता था कि 'उपाय' क्या होता है।
और अमेरिका में यह पता नहीं था कि 'बाकी दुनिया' क्या होती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें